Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

Ranchi News : रिश्वत मामले में होमगार्ड कार्यालय के मुंशी की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी गई केस डायरी

Ranchi News : सिमडेगा होमगार्ड कार्यालय के मुंशी राजू कुमार साहू की जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को मामले से संबंधित केस डायरी और साक्ष्य प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।


7 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी


राजू कुमार साहू को एसीबी की टीम ने 21 मई 2026 को कथित तौर पर 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उन्होंने होमगार्ड जवान श्रवण कुमार से ड्यूटी लगाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और ट्रैप की कार्रवाई की।


जाल बिछाकर एसीबी ने रंगेहाथ पकड़ा


एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए राजू कुमार साहू को रिश्वत की राशि स्वीकार करते समय रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जांच के दौरान उनके पास से कुल 21 हजार रुपये बरामद किए गए थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !