Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

Jamshedpur News: टाटा स्टील के बेहतर प्रदर्शन का असर, सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का पारिश्रमिक 20.66 करोड़ रुपये पहुंचा

Jamshedpur News: टाटा स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेंद्रन का वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल पारिश्रमिक बढ़कर 20.66 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार बेहतर वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर उन्हें 15 करोड़ रुपये का प्रदर्शन आधारित कमीशन दिया गया, जिससे उनके कुल वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

15 करोड़ रुपये का प्रदर्शन आधारित कमीशन, स्थायी वेतन रहा 5.66 करोड़
रिपोर्ट के मुताबिक नरेंद्रन का मूल वेतन 2.34 करोड़ रुपये रहा, जबकि भत्ते एवं अन्य परिलब्धियां 3.22 करोड़ रुपये रहीं। इस प्रकार उनका कुल स्थायी वेतन 5.66 करोड़ रुपये रहा। बोर्ड द्वारा स्वीकृत 15 करोड़ रुपये के कमीशन को जोड़ने के बाद उनका कुल पारिश्रमिक 20.66 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

सीएफओ कौशिक चैटर्जी को मिला 16.39 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक
कंपनी के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी कौशिक चैटर्जी को भी वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 16.39 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक प्राप्त हुआ। इसमें 10.50 करोड़ रुपये का प्रदर्शन आधारित कमीशन शामिल है। दोनों अधिकारियों ने वर्ष के दौरान आयोजित कंपनी की सभी छह बोर्ड बैठकों में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई।

मजबूत मुनाफे के साथ बढ़ा प्रबंधन का पारिश्रमिक, चंद्रशेखरन ने नहीं लिया कमीशन
Tata Steel ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में मजबूत कारोबारी प्रदर्शन दर्ज किया। कंपनी का समेकित राजस्व बढ़कर 2.32 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि शुद्ध लाभ तीन गुना बढ़कर 10,793 करोड़ रुपये से अधिक हो गया। वहीं, एन. चंद्रशेखरन ने कंपनी की नीति के तहत किसी भी प्रकार का कमीशन लेने से इनकार किया और उन्हें केवल बोर्ड बैठकों में भागीदारी के लिए निर्धारित बैठक शुल्क का भुगतान किया गया। कंपनी के मजबूत वित्तीय नतीजों और लाभप्रदता में सुधार के साथ शीर्ष प्रबंधन के पारिश्रमिक में भी वृद्धि देखने को मिली।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !