Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

Jamshedpur Crime News: जुगसलाई में बड़ी वारदात की योजना नाकाम, हथियार और कार के साथ गिरोह का शातिर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने आपराधिक गिरोह से जुड़े एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उसके पास से देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किया गया है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सैयद अदनान मिर्जा के रूप में हुई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि जुगसलाई इलाके में कुछ अपराधी हथियार के साथ सक्रिय हैं. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा.

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक स्पोर्ट्स कार बरामद की है. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने गिरोह से जुड़े कुछ सदस्यों और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी है, जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !