Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-07

Seraikela News: आंधी-बारिश के बाद सरायकेला क्षेत्र में बिजली संकट, कई इलाकों में आपूर्ति ठप

Seraikela News: शनिवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के बाद हुए फॉल्ट के कारण सरायकेला क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली संकट गहरा गया है. 33 केवी लाइन में खराबी आने के बाद रविवार दोपहर तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी.

बिजली कटौती का असर क्षेत्र के आम लोगों के साथ-साथ औद्योगिक इकाइयों पर भी पड़ा है. कई छोटे-बड़े कल कारखानों में बिजली नहीं रहने के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ है और कामकाज ठप होने की स्थिति बनी हुई है.

स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार रात से ही बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जा रही है. उपभोक्ता सरायकेला के कार्यपालक अभियंता और चांडिल के सहायक अभियंता से लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है.

बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं उद्योग संचालकों में भी लंबे समय तक बिजली बहाल नहीं होने को लेकर नाराजगी है. स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द फॉल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति सामान्य करने की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !