Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-07

Jamshedpur News: भाकपा ने फूंका आंदोलन का बिगुल, हूल दिवस से “दिल्ली चलो”, तक कार्यक्रम तय

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची स्थित आमबगान कार्यालय में रविवार को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (भाकपा) की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य परिषद् के पर्यवेक्षक कॉमरेड प्रमोद कुमार पांडे ने राष्ट्रीय और राज्य परिषद् के निर्णयों की जानकारी दी तथा केंद्र सरकार की विदेश नीति और बढ़ती महंगाई को लेकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से आम जनता परेशान है और सरकार जनहित के मुद्दों की अनदेखी कर रही है।

जिला गतिविधियों की समीक्षा, आय-व्यय रिपोर्ट पेश
बैठक में जिला सचिव अंबुज कुमार ठाकुर ने जिला परिषद् की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रीय एवं राज्य परिषद् के आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को जिले में प्रभावी ढंग से लागू करने का भरोसा दिलाया। वहीं कॉमरेड निगमानंद पॉल ने पार्टी का आय-व्यय और लेखा-जोखा पेश किया।

हूल दिवस से “दिल्ली चलो” तक, आंदोलन की रूपरेखा तय
कार्यकारिणी ने आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मंजूरी देते हुए 30 जून को हूल दिवस पर हजारीबाग में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन, 21-22 अगस्त को दुमका में प्रस्तावित आदिवासी सम्मेलन तथा 28 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित “दिल्ली चलो” कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी का निर्णय लिया। साथ ही अगस्त माह में जिले के विभिन्न प्रखंडों में पदयात्रा और कोष संग्रह अभियान चलाने पर भी सहमति बनी।

संगठन विस्तार और जन मुद्दों पर हुई व्यापक चर्चा
बैठक की अध्यक्षता कॉमरेड भुवनेश्वर तिवारी ने की। इस दौरान घाटशिला, बहरागोड़ा, चाकुलिया, पटमदा और पोटका सहित विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार, जनसरोकार के मुद्दों और आगामी संघर्ष कार्यक्रमों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !