Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-07

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में शातिर गिरोहों का आतंक, फर्जी पुलिस बनकर ठगी अलग-अलग वारदातों को दिया अंजाम; चाकू के बल पर धमकी और सरेआम छिनतई से दहशत में लोग

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में पुलिसकर्मी बनकर लोगों को ठगने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है. अपराधियों ने नया तरीका अपनाते हुए अब महिलाओं को डराकर उनके गहने उतरवाने शुरू कर दिए हैं. शनिवार को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में इसी अंदाज में एक महिला से करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर ठग लिए गए.

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर की. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके.

गुरुद्वारा से लौट रही महिला को बनाया निशाना
बिष्टुपुर के एम रोड निवासी प्रकाश कौर शनिवार दोपहर गुरुद्वारा से पूजा कर पैदल अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान एन रोड के पास दो युवकों ने उन्हें रोक लिया. एक युवक बाइक पर था, जबकि दूसरा कुछ दूरी पर खड़ा था.
पहले युवक ने महिला से कहा कि पीछे खड़ा व्यक्ति उन्हें बुला रहा है. जब महिला वहां पहुंचीं तो आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि इलाके में हाल में हत्या की घटना हुई है और सोने के गहने पहनकर चलना सुरक्षित नहीं है.

बातों में उलझाकर बदल दिया असली गहनों का पैकेट
ठग ने महिला को सुरक्षा का हवाला देते हुए गहने उतारने को कहा. उसकी बातों में आकर महिला ने अपनी सोने की चेन, अंगूठी और कंगन उतार दिए.
आरोपी ने गहनों को कागज में लपेटने का नाटक किया और महिला को एक पैकेट पकड़ा दिया. कुछ देर बाद घर पहुंचकर जब महिला ने पैकेट खोला तो उसमें असली गहनों की जगह सिर्फ एक चूड़ी मिली.
इसके बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने परिजनों को जानकारी दी. मामले की शिकायत बिष्टुपुर थाना में की गई है.

शहर में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले
पुलिस बनकर ठगी की यह घटना जमशेदपुर में पहली नहीं है. पिछले कुछ समय से इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. अपराधी कभी पुलिस जांच का डर दिखाकर तो कभी सुरक्षा का बहाना बनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं.
करीब एक माह पहले जुगसलाई थाना क्षेत्र में भी इसी तरह एक व्यक्ति को पुलिसकर्मी बनकर ठगा गया था. वहीं साकची इलाके में साधु का वेश बनाकर महिला से ठगी की घटना सामने आई थी.
इन मामलों में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर ऐसे गिरोह शहर में लगातार सक्रिय कैसे हैं.

लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है. खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को निशाना बनाए जाने के मामले सामने आने के बाद पुलिस के सामने इस गिरोह पर लगाम लगाने की चुनौती बढ़ गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !