Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-07

Palamu News : दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने युवक को ओवरटेक कर रोका, मारपीट कर बाइक व मोबाइल लूटा

Palamu News : जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मलवरिया गांव के समीप देर रात छह बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए उसकी बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए अपराधियों ने पहले युवक का पीछा किया, फिर उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और बाइक व मोबाइल लेकर फरार हो गए।


स्टेशन से लौटते समय हुई वारदात, मारपीट के बाद लूटकर हुए फरार

घटना के संबंध में पीड़ित युवक शशिकांत कुमार ने रविवार दोपहर हुसैनाबाद थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। काजी बिगहा गांव निवासी शशिकांत ने पुलिस को बताया कि वह अपने चाचा अजय पासवान को जपला रेलवे स्टेशन छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान मलवरिया गांव के पास दो बाइक पर सवार छह अज्ञात युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद सुनसान स्थान पर बदमाशों ने उनकी बाइक को जबरन रुकवा लिया।

पीड़ित के अनुसार, बाइक रुकवाने के बाद बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद उनकी मोटरसाइकिल (JH03AN-7053) और मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद किसी तरह पीड़ित घर पहुंचा और फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पीड़ित के आवेदन के आधार पर हुसैनाबाद थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, वहीं स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !