Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-07

Ranchi News: रांची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, PCR और हाईवे पेट्रोलिंग टीमों को दिए गए सख्त निर्देश

Ranchi News: राजधानी रांची और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रांची पुलिस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है. एडीजी मनोज कौशिक और एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रविवार को पुलिस अधिकारियों ने जिले में तैनात पीसीआर और हाईवे पेट्रोलिंग टीमों के जवानों के साथ अहम बैठक की.

बैठक की अध्यक्षता ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने की, जबकि ग्रामीण एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे. बैठक में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अपराध नियंत्रण, आम लोगों की सुरक्षा और आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित कार्रवाई को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए.

हर समय अलर्ट मोड में रहें जवान
ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने सभी पीसीआर और हाईवे पेट्रोलिंग टीमों को हर समय अलर्ट रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की रिस्पॉन्स टाइम कम से कम होनी चाहिए.
पुलिस वाहनों को नियमित रूप से शहरी और ग्रामीण इलाकों में गश्त करने को कहा गया, ताकि अपराधियों पर दबाव बना रहे और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो.
इसके अलावा रात के समय सुनसान इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने और जरूरत पड़ने पर सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.

बाजार, बैंक और व्यावसायिक इलाकों की होगी विशेष निगरानी
बैठक में शहर के व्यस्त इलाकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई. पुलिस अधिकारियों ने पीसीआर टीमों को बैंकों, एटीएम, सर्राफा बाजार, होटल और प्रमुख बाजार क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने को कहा.
बैंक खुलने और बंद होने के समय विशेष सतर्कता बरतने, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति पर नजर रखने और जरूरत के अनुसार पेट्रोलिंग रूट तैयार करने का निर्देश दिया गया.

हाईवे पर दुर्घटना और अपराध रोकने की तैयारी
ग्रामीण एसपी ने हाईवे पेट्रोलिंग टीमों को विशेष दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि रांची से जुड़े राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर रात के समय विशेष गश्त की जाए.
हाईवे पर दुर्घटना होने की स्थिति में पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करे. इसके अलावा ग्रामीण इलाकों के प्रवेश और निकास मार्गों पर बैरिकेडिंग कर संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच करने को कहा गया.
पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि पेट्रोलिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि अपराध पर अंकुश लगाने के साथ-साथ आम लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !