Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-07

Jamshedpur Crime News: पुराने विवाद में दो नाबालिगों ने छात्र पर चापड़ से हमला करने की कोशिश, बाल-बाल बचा बच्चा

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर दो नाबालिगों द्वारा एक 13 वर्षीय छात्र पर चापड़ से हमला करने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्चे के पिता ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।


पीड़ित छात्र के पिता बबलू सोना ने बताया कि उनका बेटा पार्क में क्रिकेट खेलने गया था। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर दो नाबालिग वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि दोनों अपने साथ चापड़ लेकर आए थे और बच्चे पर हमला करने का प्रयास किया।


बताया गया कि आसपास मौजूद अन्य बच्चों ने बीच-बचाव कर दिया, जिससे चापड़ नहीं लग पाया और बड़ा हादसा टल गया।

बबलू सोना ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह अपनी दुकान से तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दोनों बच्चे दोबारा हमला करने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि उनका बेटा घटना के बाद डरा हुआ है। परिवार को डर है कि दोबारा उसके साथ कोई अनहोनी न हो जाए।

परिजनों का आरोप है कि शिकायत लेकर थाना जाने के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि हमला सफल हो जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। फिलहाल, पुलिस को शिकायत दे दी गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !