Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-07

Jamshedpur News: टेल्को में दिनदहाड़े चोरी से हड़कंप, टाटा मोटर्स कर्मचारी के घर से लाखों के गहने और नकदी उढ़ा ले गए चोर

Jamshedpur News: टेल्को थाना क्षेत्र के क्रॉस रोड नंबर 25 स्थित क्वार्टर नंबर K2/13 में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। टाटा मोटर्स के कर्मचारी संतोष सिंह अपने परिवार के साथ लक्ष्मीनगर स्थित आवास गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके बंद घर को निशाना बना लिया। रविवार की शाम जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए क्योंकि पूरा सामान बिखरा पड़ा था।

लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ
घर के भीतर का दरवाजा भी आरी से काटकर खोला गया था, जिससे ये साफ है कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे। संतोष सिंह के अनुसार घर से उनकी पत्नी के गहने और बेटी का पर्स चोरी हो गया है। पर्स में करीब 25 हजार रुपये नकद भी रखे थे जो गायब हैं। इसके अलावा लगभग पांच लाख रुपये से अधिक के जेवरात भी चोर ले उड़े। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से फिंगरप्रिंट जुटाए हैं।

इलाके में बढ़ती चोरी से दहशत, पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित संतोष सिंह ने बताया कि वे रविवार सुबह लगभग 11 बजे घर से निकले थे और शाम करीब 5 बजे लौटे। इसी दौरान यह वारदात हुई। उन्होंने यह भी बताया कि कॉलोनी में पहले भी एक घर में चोरी की घटना हो चुकी है, जिसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चोरों की तलाश की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !