Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-08

Jamshedpur News: शिमुल-26 में सजेगा कला का रंग, जमशेदपुर में दो दिवसीय रचनात्मक महोत्सव की शुरुआत

Jamshedpur News: आर्टिस्ट फोरम ऑफ जमशेदपुर एवं साकची हाई स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में साकची हाई स्कूल परिसर में दो दिवसीय कला कार्यशाला “शिमुल-26” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का उद्घाटन सोमवार, 8 जून को उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया।


कलाकारों की प्रतिभा का प्रदर्शन, विभिन्न कला विधाओं पर हुआ विचार-विमर्श
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कलाकार पुरबी घोष की उपस्थिति रही। इस अवसर पर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए कलाकारों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन करना शुरू किया, साथ ही विभिन्न कला विधाओं पर विचार-विमर्श भी किया जा रहा है।

आयोजकों ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करना, युवा कलाकारों को उचित मंच उपलब्ध कराना तथा समाज में कला के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

समापन समारोह में विशिष्ट अतिथियों की होगी उपस्थिति
इस दो दिवसीय कार्यशाला का समापन 9 जून को किया जाएगा। समापन समारोह में ज्योति माथुर, श्रीकांत कटारे, कुमार विवेक, संजय कुमार एवं सामंत कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजकों ने शहर के कला प्रेमियों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !