Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-08

Jamshedpur News: सीतारामडेरा में घर के बाथरूम से मिला अधेड़ का शव, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur: जमशेदपुर के सीतारामडेरा इलाके से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले 48 वर्षीय राजू लकड़ा की रहस्यमय हालात में जान चली गई। रविवार की सुबह घर के बाथरूम में उनका शव मिलने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

लंबे समय से चल रहे थे परेशान
घरवालों के मुताबिक, राजू पिछले काफी समय से बेरोजगार थे। नौकरी न होने के कारण वह गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहे थे और उनकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी। शनिवार की देर रात वह सोने के लिए अपने कमरे में गए थे, लेकिन बाद में बाहर निकले और वापस नहीं लौटे। सुबह जब काफी देर तक वह नजर नहीं आए, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान बाथरूम में उनका शव बरामद हुआ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि राजू की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !