Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-08

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में बोड़ाम थाना क्षेत्र के चामेडीह गांव में छापेमारी कर 50 बोतल बीयर बरामद की गई और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।


पश्चिम बंगाल में बिक्री के लिए चिन्हित बीयर बरामद

सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर 7 जून को की गई छापेमारी के दौरान टीम ने 50 बोतल हेवर्ड्स बोल्ड बीयर बरामद की। बीयर की बोतलों पर "सेल इन वेस्ट बंगाल ओनली" अंकित था, जिससे इसके अवैध परिवहन और बिक्री की आशंका जताई गई।

रंजीत गोप उर्फ पाटिया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

कार्रवाई के दौरान मौके से रंजीत गोप उर्फ पाटिया को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !