Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-08

Chandil News: शासान काली मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़ नकदी और सामान ले उड़े चोर

Chandil: चांडिल क्षेत्र में चोरों ने एक धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए शासान काली मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यह मंदिर लेंगडीह और शासानटाड़ गांव के बीच स्थित है। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने बीती रात मंदिर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद मंदिर में रखी दान पेटी को तोड़कर उसमें जमा नकदी निकाल ली। बताया जा रहा है कि दान पेटी में करीब 10 हजार रुपये मौजूद थे।

घंटी और मोटर भी ले गए चोर
चोर केवल नकदी ही नहीं ले गए, बल्कि मंदिर में लगी घंटी और फूल-पौधों में पानी देने के लिए इस्तेमाल होने वाली मोटर भी अपने साथ ले गए। ग्रामीणों के अनुसार, चोरी गए नकदी और सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 10 हजार रुपये है। सुबह जब स्थानीय ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर परिसर में सामान बिखरा हुआ मिला। दान पेटी टूटी हुई थी और अन्य सामान भी गायब था। इसके बाद घटना की जानकारी गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए।

ग्रामीणों में नाराजगी, कार्रवाई की मांग
धार्मिक स्थल में हुई चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे धार्मिक आस्था पर चोट बताया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !