Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-08

Ranchi News : साइबर अपराधों की जांच को धार देने के लिए होटवार में विशेष प्रशिक्षण, 78 पुलिसकर्मी हो रहे प्रशिक्षित

`Ranchi News : साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय, होटवार में सोमवार से पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। "साइबर अपराध का अनुसंधान" विषय पर आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों की जांच क्षमता को मजबूत करना और उन्हें आधुनिक तकनीकी अपराधों की जांच के लिए दक्ष बनाना है।


साइबर जांच में विशेषज्ञता बढ़ाने पर जोर

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में पुलिस अधिकारियों के लिए तकनीकी ज्ञान और जांच संबंधी विशेषज्ञता हासिल करना बेहद आवश्यक है।

राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के विशेषज्ञ दे रहे प्रशिक्षण

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद से आए तीन विशेषज्ञ प्रशिक्षक विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रतिभागियों को डिजिटल पेमेंट फ्रॉड, डिजिटल साक्ष्य संग्रहण, सोशल मीडिया अपराधों की जांच, सीडीआर और आईपीडीआर विश्लेषण, डार्क वेब तथा क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े मामलों की जानकारी दी जा रही है।

झारखंड पुलिस के 78 अधिकारी और जवान शामिल

पांच दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड पुलिस की विभिन्न इकाइयों से आए 78 पुलिसकर्मी और अधिकारी भाग ले रहे हैं। इनमें आरक्षी, सहायक अवर निरीक्षक, अवर निरीक्षक और पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के प्रशिक्षण से साइबर अपराधों की जांच और अपराधियों तक पहुंचने की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !