Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-08

Education News: कोल्हान विश्वविद्यालय में बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू

Education News: कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) नियमित परीक्षा के लिए ऑफलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना जारी कर दी है. विश्वविद्यालय की ओर से संबंधित कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए फॉर्म जमा करने की तिथियां जारी कर दी गई हैं.

अधिसूचना के अनुसार एमबीएनएस इंस्टीट्यूट फॉर नर्सिंग (सरायकेला-खरसावां), सरदार पटेल ग्रुप ऑफ एजुकेशन (गालूडीह) और उषा कॉलेज ऑफ नर्सिंग (सरायकेला-खरसावां) के छात्र-छात्राएं बिना विलंब शुल्क के 8 जून से 10 जून 2026 तक अपने-अपने कॉलेजों में परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे.
इसके बाद संबंधित कॉलेजों को सभी परीक्षा फॉर्म 11 जून 2026 तक कोल्हान विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा करना होगा.

विलंब शुल्क के साथ मिलेगा मौका
निर्धारित समय सीमा में फॉर्म नहीं भर पाने वाले विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का मौका दिया जाएगा. ऐसे छात्र 11 और 12 जून 2026 को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे. कॉलेजों को यह फॉर्म 13 जून तक विश्वविद्यालय में जमा करना होगा.

परीक्षा शुल्क 1550 रुपये निर्धारित
विश्वविद्यालय ने प्रति परीक्षार्थी परीक्षा शुल्क 1550 रुपये निर्धारित किया है. साथ ही स्पष्ट किया गया है कि किसी भी विद्यार्थी से व्यक्तिगत रूप से परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा. सभी छात्र-छात्राओं को अपने संबंधित कॉलेज के माध्यम से ही फॉर्म जमा करना होगा.
फॉर्म के साथ विद्यार्थियों को कोल्हान विश्वविद्यालय की पंजीकरण पर्ची और अंतिम परीक्षा की अंकतालिका की फोटोकॉपी भी संलग्न करनी होगी. विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को निर्धारित समय पर सभी प्रक्रियाएं पूरी करने का निर्देश दिया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !