Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-08

Ranchi News: डकैती और आर्म्स एक्ट मामले में आरोपी को आंशिक राहत, दो गवाहों से दोबारा होगी जिरह

Ranchi News: डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में आरोपी को अदालत से आंशिक राहत मिली है. अपर न्यायायुक्त-13 देबाशीष मोहापात्रा की अदालत ने आरोपी की उस याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें दो गवाहों को दोबारा बुलाकर जिरह करने की अनुमति मांगी गई थी.

अदालत ने दोनों गवाहों को पुनः तलब कर आगे की जिरह की अनुमति दे दी है. इसके लिए आरोपी पक्ष को प्रत्येक गवाह के लिए 500-500 रुपये की लागत जमा करने का निर्देश दिया गया है. अदालत ने गवाहों को समन जारी करने का भी आदेश दिया है.

मामला मांडर थाना कांड संख्या 71/2024 से जुड़ा हुआ है. इसमें आरोपी के खिलाफ डकैती और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा चल रहा है. अदालत के आदेश के बाद अब सुनवाई के दौरान दोनों गवाहों से दोबारा जिरह की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !