Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-08

Jamshedpur News: सरजमदा में प्रेम प्रसंग को लेकर पंचायत का फैसला बना विवाद, युवक ने लगाया दबाव में शादी कराने का आरोप

Jamshedpur News: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के पुरानी सरजमदा में प्रेमी जोड़े को लेकर हुई ग्रामसभा के फैसले के बाद सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। एक युवक ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट कर जबरन शादी करा दी, जबकि युवती ने कहा कि वह युवक से प्रेम करती है और उसके साथ रहना चाहती है।


मामला तब और बढ़ गया जब पुलिस दोनों को थाने ले जाने पहुंची और ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेरकर कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पुरानी सरजमदा निवासी संजीद बारी और उसी बस्ती की रहने वाली एक युवती रविवार को एक साथ बाहर गए थे। इसी दौरान युवती के भाई ने दोनों को देख लिया। इसके बाद परिवार और गांव के माझी बाबा को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद ग्रामसभा की बैठक बुलाई गई।

युवक का आरोप- मारपीट कर जबरन भरवाया सिंदूर
युवक संजीद बारी का आरोप है कि ग्रामसभा में दबाव बनाकर उसकी शादी कराई गई। उसने कहा कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जबरन युवती की मांग में सिंदूर भरवाया गया।

वहीं युवती ने बताया कि वह युवक को पहले से जानती है और दोनों पिछले करीब चार महीने से संपर्क में हैं। युवती ने कहा कि वह अपनी इच्छा से युवक के साथ रहना चाहती है।

पुलिस वाहन घेरकर ग्रामीणों ने किया विरोध
मामले की सूचना मिलने के बाद परसुडीस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों को थाने ले जाने लगी तो ग्रामीणों और माझी बाबा ने इसका विरोध किया।

इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच बहस की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेर लिया। कुछ युवक पुलिस गाड़ी के बोनट पर बैठ गए और रास्ता रोक दिया।

स्थिति बिगड़ने की सूचना पर डीएसपी सुमित कुमार अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परसुडीस और सुंदरनगर थाना पुलिस की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
पुलिस ने युवक और युवती के अलावा पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने वाले कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल युवती जहां प्रेम संबंध और अपनी इच्छा से साथ रहने की बात कह रही है, वहीं युवक ने प्रेम संबंध से इनकार करते हुए दावा किया है कि ग्रामीणों ने दबाव बनाकर उसकी जबरन शादी करा दी। मामले को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !