Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Ramgarh News : महुआ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

Ramgarh News : भदानीनगर ओपी क्षेत्र के देवरिया सरना स्थल स्थित जोभीया गाढ़ा के खेत में एक युवक का शव महुआ के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय विशाल मुंडा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।


स्थानीय लोगों ने खेत में स्थित महुआ के पेड़ से युवक का शव लटका देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भदानीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। वहीं स्थानीय स्तर पर प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या किए जाने की चर्चा भी है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

परिजनों में मातम, क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी घटना

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !