Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Hazaribagh Crime News: चंद्रगुप्त कोल परियोजना में देर रात कई राउंड हुई फायरिंग, वाहन क्षतिग्रस्त, रंगदारी की आशंका

Hazaribagh: केरेडारी प्रखंड स्थित चंद्रगुप्त कोल परियोजना एक बार फिर अपराधियों के निशाने पर आ गई है। सोमवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने परियोजना क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अपराधी जोरदाग स्थित कोल स्टॉक यार्ड के पास पहुंचे और वहां कई राउंड फायरिंग की। गोलीबारी के दौरान एक गोली यार्ड के पास खड़े एक वाहन में जा लगी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में दहशत
अचानक हुई फायरिंग से परियोजना क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों और आसपास के लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया। गोलीबारी के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पगार ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

रंगदारी से जुड़ा हो सकता है मामला
पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद कोल परियोजना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !