Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Giridih Accident: चित्तरडीह-जमुआ मुख्य मार्ग पर स्टेरिंग जाम होने से अनियंत्रित हुई हाईवा, ट्रक से जा भिड़ी

Giridih: जिले के चित्तरडीह-जमुआ मुख्य मार्ग पर स्थित एस. केदारनाथ पब्लिक स्कूल के सामने शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हाईवा और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हाईवा का स्टेरिंग अचानक जाम हो जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि हाईवा का अगला हिस्सा और केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रक को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया, जिससे आवागमन में किसी तरह की बाधा न हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा सुबह के समय हुआ, जब सड़क पर आवाजाही कम थी। यदि यह दुर्घटना व्यस्त समय में होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !