Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Bokaro News : नाबालिग से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला आया सामने, दो आरोपी गिरफ्तार

Bokaro News : झारखंड के बोकारो जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता और उसकी सहेली ने आत्मघाती कदम उठाने का भी प्रयास किया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


लिफ्ट देने के बहाने सुनसान जगह ले गए आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के जयपाल नगर की है। शनिवार को दो नाबालिग सहेलियां घर से किसी काम के लिए दुकान की ओर निकली थीं। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उन्हें देखा और घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी ऑटो में बिठा लिया। आरोपी उन्हें घर छोड़ने के बजाय एक सुनसान इलाके में ले गए। वहां एक युवक ने नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया, जबकि उसके दूसरे साथी ने मोबाइल फोन से इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल

लोक-लाज और बदनामी के डर से पीड़िता ने शुरुआत में इस घटना की जानकारी अपने परिवार को नहीं दी। इसी बात का फायदा उठाकर दोनों आरोपी पीड़िता और उसकी सहेली को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगे और लगातार ब्लैकमेल करने लगे। आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर दोनों लड़कियों ने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया और घर से निकल गईं।

परिजनों की तत्परता से बची जान, पुलिस में शिकायत दर्ज

जब काफी देर तक दोनों लड़कियां घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान दोनों लड़कियां मिल गईं, जिसके बाद उन्होंने रोते हुए परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। परिजनों ने बिना वक्त गंवाए सेक्टर-12 थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

"शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !