Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Ranchi News: रांची में बाइकर्स गैंग का आतंक, छात्र से मोबाइल छीनकर फरार

Ranchi News: राजधानी रांची में बाइकर्स गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है और लगातार छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे रहा है. ताजा मामला हरमू रोड स्थित भाई बॉम्बे वेफर्स दुकान के सामने का है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक छात्र से मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए.

घटना के बाद पीड़ित छात्र ने अरगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

चलते-चलते बात कर रहा था छात्र, तभी झपटा मोबाइल
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे छात्र सड़क पर चलते हुए मोबाइल पर बातचीत कर रहा था. इसी दौरान पीछे से आए दो युवक बाइक पर सवार होकर उसके पास पहुंचे. दोनों ने अचानक झपट्टा मारकर छात्र के हाथ से मोबाइल छीन लिया और तेज रफ्तार में फरार हो गए.
छात्र ने उनका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन बाइक सवार होने के कारण आरोपी आसानी से भाग निकले. यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे पुलिस खंगाल रही है.

दो दिन पहले भी सामने आई थी ऐसी घटना
इसी तरह की एक और घटना रविवार को सुखदेवनगर इलाके में हुई थी. वहां ट्यूशन जा रही एक छात्रा को बाइकर्स गैंग ने निशाना बनाते हुए उसका मोबाइल छीन लिया था और फरार हो गए थे. बाद में छात्रा ने सुखदेवनगर थाना में मामला दर्ज कराया.

पिछले सप्ताह भी हुई थी छिनतई, गिरफ्तारी भी
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, बीते सप्ताह लालपुर थाना क्षेत्र के धोबी घाट इलाके में भी एक व्यक्ति से मोबाइल छिनतई की घटना हुई थी. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइकर्स गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में हो रही अधिकांश छिनतई की घटनाएं किसी बड़े संगठित गिरोह की बजाय छोटे समूहों या शरारती तत्वों द्वारा की जा रही हैं. कई मामलों में यह भी सामने आया है कि आरोपी नशे की आदत या व्यक्तिगत खर्चों के लिए ऐसी वारदातों को अंजाम देते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !