Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहले बढ़ेगा तापमान फिर आंधी-बारिश का दौर; कई जिलों में अलर्ट

Jharkhand Weather Alert:  झारखंड में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम का दोहरा असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के बाद कई इलाकों में गरज के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है. मानसून के आगमन से पहले लोगों को उमस भरी गर्मी के साथ खराब मौसम का सामना करना पड़ सकता है.

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. देवघर के सिकटिया में सबसे ज्यादा 39.4 मिमी बारिश हुई. वहीं मझगांव में 39.2 मिमी और रामगढ़ में 38.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. इस दौरान डालटेनगंज 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा.

9 जून को कई जिलों में वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक 9 जून को रामगढ़, बोकारो, रांची, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में मौसम खराब रहने की संभावना है. इन जिलों में वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

11 जून को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
10 जून को भी राज्य के कई हिस्सों में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है. वहीं 11 जून को धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ और रांची में मौसम ज्यादा असरदार हो सकता है.
इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

बारिश से तापमान में गिरावट की संभावना
रांची और आसपास के इलाकों में 10 और 11 जून को बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं 12 और 13 जून को भी राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बारिश के बाद तापमान में कुछ गिरावट आने की उम्मीद है.
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है. वज्रपात के समय खुले स्थानों पर नहीं रहने और सुरक्षित जगहों पर शरण लेने की सलाह दी गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !