Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Seraikela News : मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप से गरमाया आदित्यपुर नगर निगम

Seraikela New : आदित्यपुर नगर निगम की जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा एक बार फिर विवादों में आ गई है। एक नागरिक ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में 4 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत सामने आने के बाद निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।


शिकायत के बाद विरोध प्रदर्शन, जांच की मांग तेज

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि उसकी दादी के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए निगम कर्मी रविंद्र राम ने 4 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत में कहा गया है कि कथित तौर पर 2 हजार रुपये एफिडेविट तैयार कराने वाले व्यक्ति को और शेष 2 हजार रुपये स्वयं रखने की बात कही गई थी। मामले को लेकर युवा जनशक्ति मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की मांग की।

उपनगर आयुक्त ने शाखा प्रभार से मुक्त करने का किया अनुरोध

विवाद के बीच उपनगर आयुक्त पारुल सिंह का एक पत्र भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा के प्रभार से स्वयं को मुक्त किए जाने का अनुरोध किया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था और संबंधित फाइल को जांच के लिए अग्रसारित भी किया गया था, लेकिन मामले में अंतिम निर्णय नहीं हो सका।

प्रशासनिक खींचतान की चर्चाओं से बढ़ी हलचल

नगर निगम के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार मामला अब केवल शिकायत तक सीमित नहीं रह गया है। निगम के भीतर दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच अधिकार क्षेत्र और प्रशासनिक हस्तक्षेप को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल उपलब्ध दस्तावेज केवल शिकायत और प्रशासनिक पत्राचार की पुष्टि करते हैं। आरोपों की स्वतंत्र जांच अभी बाकी है और आरोपित कर्मी का पक्ष भी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है। ऐसे में पूरे मामले की सच्चाई निष्पक्ष जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अब लोगों की निगाहें निगम प्रशासन पर टिकी हैं कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाती है या मामला लंबे समय तक लंबित रहता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !