Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज, बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप

Jharkhand Politics: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने और खरीद-फरोख्त की राजनीति करने का आरोप लगाया है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगा रही है, लेकिन उसे पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए जरूरी संख्या उसके पास कहां से आएगी.

बीजेपी ने कांग्रेस से पूछा- संख्या नहीं तो समर्थन कैसे मिलेगा
आदित्य साहू ने सवाल उठाया कि अगर कांग्रेस के पास पर्याप्त विधायक हैं तो फिर विधायकों को दूसरे राज्यों में ले जाने की जरूरत क्यों पड़ रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी जोड़-तोड़ और खरीद-फरोख्त की राजनीति में विश्वास नहीं करती.
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी सरकार एक वोट से गिर गई थी, लेकिन उन्होंने कभी सत्ता बचाने के लिए अनैतिक रास्ता नहीं अपनाया.

परिमल नाथवानी के समर्थन को बताया सही फैसला
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के समर्थन को लेकर कहा कि वह पहले भी दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और उनका काम सभी के सामने है.
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी अपने ही कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहरी उम्मीदवारों को आगे बढ़ा रही है.
बीजेपी ने दावा किया कि झारखंड की जनता कांग्रेस की राजनीति को समझ रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !