Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-10

Seraikela Crime News: इस्लामनगर फायरिंग कांड में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद

Seraikela: कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में जमीन संबंधी कार्य करा रहे अफसर नवाज पर हुई जानलेवा फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कांड के दूसरे आरोपी मो. सलमान उर्फ जम्बो बच्चा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी को ओडिशा के बांगरीपोशी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त Made In USA अंकित 7.65 एमएम का पिस्टल भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 2 जून 2026 को दिन के करीब 1 बजे इस्लामनगर में जमीन का कार्य करा रहे अफसर नवाज पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। घटना के बाद पीड़ित के बयान पर चांडिल थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

पहले मुख्य आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी अशफाक अहमद उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। जांच के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी मो. सलमान उर्फ जम्बो बच्चा (34 वर्ष) को ओडिशा के बांगरीपोशी से गिरफ्तार किया। 

आरोपी जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड, रोड नंबर-17 का निवासी है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ आजादनगर थाना में आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद मंडल कारा, सरायकेला भेज दिया है। वहीं इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

छापेमारी दल में ये अधिकारी रहे शामिल
इस कार्रवाई में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, अनुसंधानकर्ता हीरालाल मुंडू, टाइगर मोबाइल के आरक्षी बिपुल कुमार तिवारी, दस्तगीर आलम तथा तकनीकी शाखा के कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !