Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-10

Ramgarh News : रामगढ़ सदर अस्पताल में बढ़ेंगे 250 बेड, अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

Ramgarh News : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बुधवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा आधारभूत संरचनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और सुविधाओं के विस्तार के निर्देश दिए।


ट्रॉमा सेंटर के उन्नयन और विस्तार पर जोर

निरीक्षण की शुरुआत कांकेबार स्थित ट्रॉमा सेंटर से हुई। अपर मुख्य सचिव ने यहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, उपकरणों और आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर के मॉड्यूलर सिस्टम को अपग्रेड करने और भवन के प्रथम तल पर अतिरिक्त निर्माण की संभावनाओं का अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तकनीकी परीक्षण और कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया गया।

सदर अस्पताल की विभिन्न इकाइयों का किया निरीक्षण

इसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान गायनेकोलॉजी, ईएनटी, नेत्र रोग और डेंटल ओपीडी सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ऑपरेशन थिएटर, एसएनसीयू, डायलिसिस सेंटर, डॉक्टर क्वार्टर और स्टाफ क्वार्टर का भी निरीक्षण किया।

डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बन सकता है 10 मंजिला आवासीय भवन

निरीक्षण के दौरान पुराने डॉक्टर और स्टाफ क्वार्टर की स्थिति का आकलन किया गया। इसके बाद अपर मुख्य सचिव ने पुराने आवासों को हटाकर चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त 10 मंजिला आवासीय भवन के निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जी+6 मॉडल पर बनेगा 250 बेड का नया भवन

अपर मुख्य सचिव ने उपायुक्त ऋतुराज के साथ सदर अस्पताल परिसर में 250 अतिरिक्त बेड क्षमता वाले नए भवन के निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि यह भवन जी+6 (ग्राउंड प्लस छह मंजिला) मॉडल पर बनाया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने, सभी तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने और भविष्य की स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना विकसित करने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि अतिरिक्त 250 बेड की व्यवस्था होने से जिले के मरीजों को बेहतर और विस्तारित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। दौरे के दौरान उन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय का भी निरीक्षण किया और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इससे आने वाले समय में रामगढ़ जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !