Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-11

Jamshedpur News: बिष्टुपुर में देर रात सड़क हादसा, सीमेंट लोडर की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्मनाला के पास बुधवार रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सीमेंट लोडर वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।


पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया
स्थानीय लोगों की सूचना पर बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा दुर्घटनाग्रस्त बाइक और सीमेंट लोडर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !