Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-11

Seraikela News: बंद पड़े ईंट भट्टे पर चोरों का धावा, लाखों की मशीनरी लेकर फरार

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत हासाडुगरी स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्टे में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, काला ईंट भट्टा पिछले कुछ समय से बंद था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोर देर रात भट्टे की छत पर लगे टिन को उखाड़कर अंदर घुस गए।


मशीनों के महत्वपूर्ण पार्ट्स और उपकरण ले उड़े चोर
भट्टे के भीतर प्रवेश करने के बाद चोर ईंट निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली मशीनों के महत्वपूर्ण पार्ट्स, लोहे के उपकरण और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब कर्मचारी भट्टे की देखरेख के लिए पहुंचे तो छत का टिन उखड़ा देखकर उन्हें चोरी की जानकारी मिली। जांच करने पर मशीनों के कई जरूरी सामान गायब पाए गए।

भट्टा मालिक ने दर्ज कराई शिकायत, लाखों के नुकसान का दावा
घटना की सूचना मिलने पर भट्टा मालिक जाकीर हुसैन मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कपाली ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए चोरी हुए सामानों की सूची पुलिस को सौंपी। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चोरी गए सामानों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस, एक युवक हिरासत में
सूचना मिलते ही कपाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया गया है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और चोरी गए सामानों की बरामदगी के लिए जांच जारी है। वहीं लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !