Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-11

Bokaro News: बोकारो में नाली और रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और भुजली चले, आधा दर्जन घायल

Bokaro News: बोकारो के सेक्टर-1बी बीएसटी थाना क्षेत्र स्थित धोबी लाइन अंबेडकर नगर में नाली और रास्ते को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे तथा धारदार हथियार चले। घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

बोकारो में पड़ोसियों के बीच बवाल, लाठी-डंडे और भुजली से हमला
स्थानीय लोगों के अनुसार नाली और रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार को इसी मुद्दे पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया और दोनों ओर से हमला शुरू हो गया।

मामूली कहासुनी बनी खूनी झड़प, आधा दर्जन लोग घायल
एक पक्ष का आरोप है कि मोहल्ले में टूटी हुई नाली का निर्माण सभी लोगों के सहयोग से कराया गया था। निर्माण के बाद कुछ लोग जबरन नाली के ऊपर से वाहन लेकर गुजरने लगे। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ा और बाद में हिंसक झड़प हो गई।

नाली निर्माण और रास्ते को लेकर भिड़े दो परिवार, अस्पताल पहुंचे घायल
वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि रास्ते में खटिया लगाकर बैठने का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। उनका आरोप है कि विवाद के दौरान उन पर हमला किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धोबी लाइन अंबेडकर नगर में तनाव, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही बीएसटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मारपीट के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !