Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-11

Ranchi News: पहचान पत्रों के दुरुपयोग का मामला, आंध्र प्रदेश पुलिस की रांची के मांडर में छापेमारी, कई दस्तावेज जब्त

Ranchi News: राजधानी रांची के मांडर क्षेत्र में बीती रात आंध्र प्रदेश पुलिस ने छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए। पुलिस इन दस्तावेजों को जांच के लिए अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि मांडर के कुछ लोग इलाज के सिलसिले में आंध्र प्रदेश गए थे और वहां एक होटल में ठहरने के दौरान अपने पहचान पत्र जमा किया। 


होटल में जमा पहचान पत्रों के दुरुपयोग की आशंका

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, उन्हीं पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया गया। इसी मामले की जांच के तहत आंध्र प्रदेश पुलिस मांडर पहुंची और संबंधित लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि वे केवल इलाज के लिए आंध्र प्रदेश गए थे और होटल में ठहरने की औपचारिकता पूरी करने के लिए पहचान पत्र जमा किया गया था। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


दस्तावेज लेकर लौटी पुलिस, जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

इस मामले पर मांडर थाना प्रभारी मनोज करमाली ने बताया कि आंध्र प्रदेश पुलिस एक मामले की जांच के सिलसिले में यहां आई थी। जांच के दौरान कुछ दस्तावेज अपने साथ ले जाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थानीय पुलिस भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !