Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-11

Adityapur News: लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, 79 पाउंड का केक काटकर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Adityapur: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन बुधवार को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केंद्र के संयोजक एवं आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में 79 पाउंड का केक काटा गया। केक कटते ही कार्यकर्ताओं ने "हैप्पी बर्थ डे टू यू लालू प्रसाद यादव" और "जुग-जुग जिएं लालू यादव" के नारों से पूरा सभागार गूंजा दिया। कार्यक्रम की शुरुआत लालू प्रसाद यादव के चित्र पर तिलक लगाकर और आरती उतारकर की गई। पुरेंद्र नारायण सिंह ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव की विचारधारा और सामाजिक न्याय की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिखा उत्साह
समारोह के दौरान लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक और सामाजिक जीवन से जुड़े प्रश्नों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों से उनके राजनीतिक सफर, मुख्यमंत्री और रेल मंत्री के कार्यकाल सहित कई सवाल पूछे गए। सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं पूरे वर्ष लालू प्रसाद यादव की नीतियों और विचारों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पांच कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। भोजपुरी गायक राजेश रसिक यादव ने इस अवसर पर लालू प्रसाद यादव को समर्पित विशेष गीतों की प्रस्तुति दी। उनके गीतों पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा।

"लालू प्रसाद यादव एक विचारधारा हैं" : पुरेंद्र नारायण सिंह
अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की आवाज हैं। उन्होंने कहा कि लालू विचार केंद्र आने वाले दिनों में सामाजिक न्याय, आरक्षण और स्थानीय लोगों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर जनजागरण अभियान चलाएगा।

बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में विकास प्रसाद, अर्जुन प्रसाद यादव, सिद्धनाथ सिंह यादव, देव प्रकाश, वीरेंद्र यादव, इंजीनियर अजीत कुमार यादव, उदित यादव, कमलेश कुमार यादव, एस.डी. प्रसाद, रामानंद भक्त, राजेश्वर पंडित, एस.एन. यादव, मनोज चौरसिया सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलीप मंडल, प्रमोद गुप्ता, आर.के. अनिल, संतोष कुमार सिंह, प्रभास कुमार झा, अवधेश कुमार, मिथिलेश कुमार झा, भरत राम, संजय कुमार, विशाल राणा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !