Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-11

Deoghar News: देवघर में ब्राउन शुगर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 76 ग्राम ब्राउन शुगर और 63 हजार नकद बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार

Deoghar News: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जसीडीह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर, 63 हजार रुपये नकद और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

उड़ती सूचना पर बनी टीम, धर्मशाला के पीछे मैदान में हुई छापेमारी
पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि जसीडीह थाना क्षेत्र में स्टेशन के समीप रूध्या धर्मशाला के पीछे खुले मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया और मौके पर कार्रवाई की गई।

छह आरोपी गिरफ्तार, ब्राउन शुगर और नकदी बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने गुल मोहम्मद उर्फ चाचा, रवि झा, बबलू चौधरी, अजय कुमार महथा, खुशबू देवी और इस्माइल अंसारी उर्फ राजू खान को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से मादक पदार्थ समेत अन्य सामान बरामद किया गया।

जांच में हुआ बड़ा खुलासा, रेल मार्ग से होती थी ब्राउन शुगर की सप्लाई
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गुल मोहम्मद और इस्माइल अंसारी रेल मार्ग सहित अन्य माध्यमों से ब्राउन शुगर लाकर देवघर के विभिन्न क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति करते थे। मामले में जसीडीह थाना कांड संख्या 198/2026 दर्ज कर बीएनएस और एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी गुल मोहम्मद के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !