Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-11

Jamshedpur News: साकची बाजार में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध दुकानें और ठेले हटाए, नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर लगाया जुर्माना

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची बाजार में गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के मालिकों से जुर्माना वसूला गया। वहीं सड़क किनारे सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई की गई। उनके सामान हटाए गए और जुर्माना भी लगाया गया।


स्ट्रेटमाइल रोड से शुरू हुई कार्रवाई, अवैध दुकानें और ठेले हटाए गए
अभियान की शुरुआत साकची के स्ट्रेटमाइल रोड से की गई, जहां सड़क पर लगाई गई अवैध दुकानों और अस्थायी ठेलों को हटाया गया। सड़क पर खड़े मिले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस और जेएनएसी पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला चुके हैं, लेकिन कार्रवाई के कुछ समय बाद फिर से अतिक्रमण शुरू हो जाता है।

आमबागान में अतिक्रमण पर सवाल, सख्त कार्रवाई की मांग तेज
डीएसपी ट्रैफिक नीरज ने कहा कि नियम सभी के लिए समान हैं और किसी को भी सड़क पर दुकान लगाने या नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं है। वहीं आमबागान क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने पहले अतिक्रमण हटाने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र में खुले गैराजों और सड़क पर खड़ी गाड़ियों से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !