Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-12

Aaj Ka Panchang: शुक्र प्रदोष व्रत का शुभ संयोग आज, शिव आराधना से खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

Aaj Ka Panchang: वैदिक पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ (अधिक) मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है क्योंकि शुक्र प्रदोष व्रत का भी शुभ अवसर है। सूर्य वृषभ राशि में और चंद्रमा मेष राशि में स्थित हैं। द्वादशी तिथि सायं 7:36 बजे तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी। अश्विनी नक्षत्र प्रातः 6:28 बजे तक रहेगा, फिर भरणी नक्षत्र का आरंभ होगा।



शुभ मुहूर्त और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव
आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:53 बजे से 12:49 बजे तक रहेगा, जो नए कार्यों और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए शुभ माना जाता है। वहीं अमृत काल रात्रि 11:46 बजे से 13 जून की मध्यरात्रि बाद 1:12 बजे तक रहेगा। अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से साहस, आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होती है। इस नक्षत्र के स्वामी केतु और देवता अश्विनी कुमार हैं, जिन्हें देवताओं का वैद्य माना जाता है।

राहुकाल समेत आज के अशुभ समय पर रखें ध्यान
आज राहुकाल प्रातः 10:36 बजे से दोपहर 12:21 बजे तक रहेगा। इसके अलावा गुलिकाल सुबह 7:07 बजे से 8:52 बजे तक और यमगण्ड दोपहर 3:50 बजे से सायं 5:35 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन समयों में शुभ कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए। आज सूर्योदय सुबह 5:23 बजे और सूर्यास्त शाम 7:19 बजे होगा।

शुक्र प्रदोष व्रत, शिव कृपा, सुख-समृद्धि और दांपत्य सौभाग्य का पर्व
आज का शुक्र अधिक कृष्ण प्रदोष व्रत विशेष फलदायी माना गया है। त्रयोदशी तिथि सायं 7:36 बजे शुरू होकर 13 जून को शाम 4:07 बजे तक रहेगी। प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7:36 बजे से रात 9:20 बजे तक है। मान्यता है कि शुक्रवार को पड़ने वाला प्रदोष व्रत सौंदर्य, वैवाहिक सुख, धन-समृद्धि और पारिवारिक खुशहाली प्रदान करता है। विशेष रूप से महिलाओं के लिए यह व्रत दांपत्य जीवन में मधुरता और सौभाग्य बढ़ाने वाला माना जाता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !