Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-12

Garhwa News: गढ़वा में घरेलू विवाद के बाद महिला की मौत, कीटनाशक सेवन की आशंका

Garhwa News: गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली गांव स्थित बनखेता टोला में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान 40 वर्षीय अनीता देवी के रूप में हुई है.

विवाद के बाद बिगड़ी तबीयत
परिजनों के अनुसार, घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद अनीता देवी ने कथित तौर पर कीटनाशक का सेवन कर लिया. कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच की और महिला को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

परिवार में पसरा मातम
परिजनों ने बताया कि घर में जल्द ही शादी की तैयारियां होने वाली थीं. ऐसे समय में हुई इस घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !