Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-12

Chakulia News: हाथी के हमले में 60 वर्षीय ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, इलाके में दहशत

Chakulia News: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड स्थित जमुआ पंचायत के इंदबनी गांव के पास हाथी के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सुबह टहलने निकले 60 वर्षीय काबुल मुंडा की अचानक एक हाथी से आमना-सामना हो गया, जिसके बाद हाथी ने उन पर हमला कर उन्हें पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर हालत में झाड़ग्राम रेफर, इलाज जारी
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

वन विभाग से हाथियों को खदेड़ने और सुरक्षा व्यवस्था की मांग
स्थानीय लोगों के अनुसार इंदबनी जंगल क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तीन हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी से दूर खदेड़ने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !