Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-12

Jamshedpur News : गोलमुरी में खड़ी 407 पर हमला, ड्राइवर-खलासी से मारपीट कर लूटपाट

Jamshedpur News : गोलमुरी क्षेत्र में देर रात एक 407 वाहन के ड्राइवर और खलासी के साथ लूटपाट और मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दोनों माल लेकर गोलमुरी स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पहुंचे थे। रात अधिक होने के कारण माल की अनलोडिंग नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने वाहन को ट्रांसपोर्ट परिसर के पास खड़ा कर दिया और उसी में सो गए।


नकाबपोश बदमाशों ने पैसे मांगने के बाद किया हमला

रात करीब 2 से ढाई बजे के बीच दो से तीन नकाबपोश युवक वाहन के पास पहुंचे और दरवाजा खोलने को कहा। ड्राइवर और खलासी ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने खिड़की नीचे करने को कहा और वाहन वहां खड़ा करने के एवज में पैसे की मांग की। भय के कारण ड्राइवर ने खिड़की थोड़ा खोलकर 500 रुपये दिए। इसके बावजूद आरोपियों ने और पैसे मांगे। दूसरी बार भी 500 रुपये देने के दौरान बदमाशों ने अचानक चापड़ से खिड़की पर हमला कर दिया, जिससे शीशा टूटकर बिखर गया।

वाहन के अंदर घुसने के बाद आरोपियों ने ड्राइवर और खलासी के साथ जमकर मारपीट की। ड्राइवर के हाथ पर चापड़ से दो वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खलासी को भी पीटकर जख्मी कर दिया गया।

सोने की चेन लूटी, जान से मारने की दी धमकी

मारपीट के दौरान बदमाशों ने ड्राइवर के गले में पहनी सोने-चांदी की चेन छीन ली और अन्य सामान भी लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने दोनों को धमकाते हुए कहा कि अगर वे तुरंत वहां से नहीं हटे तो उन्हें और बुरी तरह मारेंगे। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल ड्राइवर और खलासी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !