Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-12

Ranchi News : झारखंड की जेलें होंगी हाई-टेक, सुरक्षा सुदृढ़ीकरण के लिए 16.86 करोड़ की मंजूरी

Ranchi News : झारखंड सरकार ने राज्य की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए 16.86 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत यह प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इसका उद्देश्य कारागारों को आधुनिक तकनीक से लैस कर निगरानी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।


गुमला मंडल कारागार में भी बढ़ेगी निगरानी क्षमता

स्वीकृत योजना के तहत गढ़वा जिले के नगर उंटारी स्थित नवनिर्मित उपकारा की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 9.39 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस राशि से 324 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे, एक्स-रे स्कैनर मशीन, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर सहित कई आधुनिक सुरक्षा उपकरण स्थापित किए जाएंगे। वहीं गुमला मंडल कारागार और उसके विस्तारित परिसर की सुरक्षा के लिए 7.47 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जहां 207 हाई-क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

अवैध गतिविधियों पर लगेगी रोक, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

सरकार का मानना है कि आधुनिक निगरानी प्रणाली और सुरक्षा उपकरणों की स्थापना से जेल परिसरों में गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखी जा सकेगी। इससे अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने, सुरक्षा संबंधी जोखिम कम करने और कारागार प्रबंधन को अधिक सक्षम बनाने में मदद मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार, यह पहल राज्य की जेलों को तकनीकी रूप से सशक्त और अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !