Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-12

Seraikela News: भीषण गर्मी में पुलिसकर्मियों को मिली राहत, एसपी निधि द्विवेदी ने बांटे कूलिंग जैकेट और पंखे

Seraikela: भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरायकेला-खरसावां पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने जिले के पुलिसकर्मियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए कूलिंग जैकेट, पंखे और कूलर वितरित किए। पुलिस अधीक्षक ने यातायात थाना के महत्वपूर्ण चौक-चौराहों और यातायात पोस्टों पर तैनात तीन पुलिस पदाधिकारियों तथा तीन आरक्षियों को कुल छह कूलिंग जैकेट प्रदान किए। इन जैकेटों की मदद से तेज धूप और अत्यधिक गर्मी में ड्यूटी कर रहे जवानों को काफी राहत मिलेगी। गर्मी के मौसम में घंटों सड़क पर खड़े रहकर यातायात व्यवस्था संभालने वाले कर्मियों के लिए यह पहल बेहद उपयोगी साबित होगी।

थानों और पुलिस कार्यालयों में बांटे गए पंखे व कूलर
पुलिसकर्मियों की कार्य परिस्थितियों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना, ओपी, पुलिस कार्यालयों और पुलिस केंद्रों में भी आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए। इस दौरान 26 सीलिंग पंखे, 45 स्टैंड पंखे, 7 कूलर और 2 वॉल माउंटेड पंखे वितरित किए गए। कुल 80 उपकरण पुलिसकर्मियों को गर्मी से राहत देने के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि भीषण गर्मी में पुलिसकर्मी दिन-रात आम जनता की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। ऐसे में उनकी कार्य परिस्थितियों को बेहतर बनाना और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पुलिसकर्मियों की जरूरतों और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

पुलिसकर्मियों ने जताया आभार
कूलिंग जैकेट, पंखे और कूलर मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने खुशी जताते हुए पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि गर्मी के मौसम में इन सुविधाओं से ड्यूटी के दौरान काफी राहत मिलेगी और वे अपने कार्यों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !