Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-12

Palamu News: मेदिनीनगर में रेलवे ट्रैक पार करते समय बुजुर्ग महिला आई ट्रेन के चपेट में, मौके पर हुई दर्दंनाक मौत

Palamu: मेदिनीनगर शहर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। डालटनगंज रेलवे स्टेशन के समीप शांतिपुरी क्षेत्र में रेलवे लाइन पार करने के दौरान एक बुजुर्ग महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे पटरी के पास एक महिला का शव पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।

छतरपुर की रहने वाली थीं मृतका
मृत महिला की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के खाटिन गांव निवासी 68 वर्षीय लक्ष्मी देवी के रूप में हुई। वह शिव प्रसाद राजकिशन की पत्नी थीं। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी देवी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और अस्वस्थता से जूझ रही थीं। गुरुवार को वह घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिवार ने उनकी तलाश शुरू की और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की। महिला के नहीं मिलने पर पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई थी।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला ट्रेन से कटकर हुई मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी। लक्ष्मी देवी की असामयिक मौत से खाटिन गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !