Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-12

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून की एंट्री, 9 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. राज्य के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ मौसम पूरी तरह बदल गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे झारखंड में फैल सकता है, जिससे कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना है.

9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने दुमका, जामताड़ा, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

13 जून को भी खराब रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 13 जून के लिए भी चेतावनी जारी की है. धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के अन्य जिलों में येलो अलर्ट लागू है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

रांची में लगातार बारिश का दौर
राजधानी रांची में भी मानसून का असर साफ दिखाई दे रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान शहर में 40.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 जून तक रांची और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी.

चाकुलिया में सबसे अधिक बारिश
बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में सबसे अधिक 92.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है.

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. खुले मैदानों, बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है. साथ ही वज्रपात और तेज हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनियों पर नजर बनाए रखने को कहा गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !