Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-12

Latehar News: जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घात, पत्नी व बेटा भी घायल

Latehar: लातेहार के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के पोटमाडीह गांव में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने गुरुवार रात भयावह रूप ले लिया। आपसी विवाद के दौरान हुए हमले में एक बुजुर्ग की जान चली गई, जबकि उनकी पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार पोटमाडीह निवासी 65 वर्षीय कामिल बेक और उनके छोटे भाई के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। गुरुवार देर रात इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।

धारदार हथियार से हमला करने का आरोप
ग्रामीणों के मुताबिक विवाद के दौरान बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर चोट लगने से वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमले में उनकी पत्नी सलोमी बेक और पुत्र निलेश बेक भी घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से घायलों को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने कामिल बेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सलोमी बेक और निलेश बेक को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

गांव पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे भूमि विवाद की बात सामने आई है। मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। परिजनों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !