Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-12

Jharkhand News: जगन्नाथपुर से 5.3 किलो गांजा बरामदगी मामले में आरोपी दोषी, अदालत ने जमानत रद्द कर भेजा जेल

Jharkhand: मादक पदार्थ बरामदगी से जुड़े एक मामले में सिविल कोर्ट की अदालत ने आरोपी कुंदन कुमार को दोषी ठहराया है। मामले की सुनवाई कर रहे एजेसी शैलेंद्र कुमार की अदालत ने फैसला सुनाते हुए आरोपी की जमानत तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। सजा की अवधि पर अदालत 16 जून को फैसला सुनाएगी। अदालत द्वारा दोष सिद्ध होने के बाद कुंदन कुमार को कोर्ट परिसर से ही हिरासत में ले लिया गया। वह अब तक जमानत पर बाहर था, लेकिन दोषी ठहराए जाने के बाद उसे दोबारा जेल भेज दिया गया।

वर्ष 2022 जुलाई का हैं मामला  
यह मामला जुलाई2022 का है। उस समय जगन्नाथपुर थाना पुलिस नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान लटमा क्षेत्र के पास बाइक से जा रहे दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान एक युवक के बैग से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ था। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान बैग से करीब 5.3 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। इसके बाद कुंदन कुमार और उसके साथ मौजूद सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !