Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-12

Railway Updates Tatanagar: WBCS प्रारंभिक परीक्षा के लिए रेलवे चलाएगा सात स्पेशल मेमू ट्रेन

Railway Updates Tatanagar: पश्चिम बंगाल में 14 जून को आयोजित होने वाली डब्ल्यूबीसीएस (WBCS) प्रारंभिक परीक्षा को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है. परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों उम्मीदवारों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के उद्देश्य से खड़गपुर मंडल द्वारा झारग्राम और हावड़ा के बीच सात स्पेशल मेमू ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा के दिन सामान्य ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. स्पेशल मेमू ट्रेनों के संचालन से परीक्षार्थियों को यात्रा में राहत मिलेगी और उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

रेलवे ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का परिचालन पहले भी किया जाता रहा है. इससे पहले बिहार, पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों में आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं के अवसर पर भी रेलवे द्वारा स्पेशल एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों का संचालन किया गया था.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !