Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-12

Chaibasa News: प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा की नई टीम ने भी संभाली जिम्मेदारी

Chaibasa News: मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा और जागृति शाखा की ओर से गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दूसरे चरण में सत्र 2026-27 के लिए चाईबासा शाखा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया.
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की हुई शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, सलाहकार सदस्य पुरुषोत्तम शर्मा और सुशील चोमाल, प्रांतीय संयोजक मुकेश मित्तल, निवर्तमान अध्यक्ष आशीष चौधरी, जागृति शाखा अध्यक्ष चंदा अग्रवाल तथा चाईबासा शाखा अध्यक्ष अविनाश खिरवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिला सम्मान
समारोह में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ साथ बीएड, सीए, सीएस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया.

10वीं में बेहतर प्रदर्शन के लिए विधि अग्रवाल, वंश कुमार पसारी, पुनायक सराफ, तनिष्क शर्मा, माही अग्रवाल, कौशल शर्मा और श्रीदास फिरोजीवाला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ऋषिका केडिया और सिद्धि अग्रवाल को सम्मान मिला.

सीए, सीएस और क्लैट में सफलता पाने वालों को भी किया गया सम्मानित
व्यावसायिक और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया. सीए परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले यश अग्रवाल, सीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली रवीना अग्रवाल और क्लैट में सफल रही वंशिका जिंदल को सम्मान प्रदान किया गया.

नई कार्यकारिणी ने ली शपथ और संभाली जिम्मेदारी
कार्यक्रम के बाद मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया और सलाहकार सदस्यों की मौजूदगी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अविनाश खिरवाल तथा उनकी टीम ने पद और गोपनीयता की शपथ ली.

सत्र 2026-27 के लिए विपुल दाहिमा, पीयूष गोयल और रवि अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है. प्रियम चिरानिया महासचिव, शशांक अग्रवाल कोषाध्यक्ष तथा पुनीत सराफ और प्रियांशु केडिया संयुक्त सचिव चुने गए.

कार्यकारी सदस्यों में मोहित अग्रवाल, आदित्य राज अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, लीलेश खिरवाल, मानव जोशी, वैभव बजाज, सोनू शर्मा, कुणाल दोदराजका, गौरव अग्रवाल, निशान चौबे, आलोक जैन, पंकज अग्रवाल, उमंग सुल्तानिया, बसंत खंडेलवाल, महेश अग्रवाल और राजेश पिरोजीवाला शामिल रहेंगे.

समाज और जनहित के कार्यो को आगे बढ़ाने का दिया संदेश
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाज और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रियम चिरानिया ने किया, जबकि प्रांतीय संयोजक मुकेश मित्तल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.

प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ साथ नई टीम को जिम्मेदारी सौंपने के इस आयोजन ने शिक्षा, समाज सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दिया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !