Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-12

West Singhbhum Crime: पश्चिमी सिंहभूम में जंगल से बरामद हुआ 18 वर्षीय युवती का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

West Singhbhum Crime: पश्चिमी सिंहभूम जिले के पांडरासाली ओपी क्षेत्र के गिंडीमुंडी गांव में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान लोफर सिंह तियु की बेटी आशा तियु के रूप में हुई है. युवती का शव जंगल में एक पेड़ से लटका मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटी थी आशा
परिजनों के अनुसार आशा तियु बुधवार को घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग चिंतित हो गए. इस बीच शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लोग पत्ता तोड़ने के लिए कुंभरम जंगल पहुंचे. वहां उनकी नजर एक पेड़ से लटके शव पर पड़ी. करीब जाकर देखने पर युवती की पहचान आशा तियु के रूप में हुई. घटना की जानकारी तुरंत परिवार वालों को दी गई, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी स्थानीय मुंडा के माध्यम से पुलिस तक पहुंचाई गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है.

पिता ने लगाया हत्या का आरोप, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
मृतका के पिता लोफर सिंह तियु ने बेटी की मौत पर संदेह जताते हुए आशंका व्यक्त की है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है. पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

जांच में जुटी पुलिस, जल्द कार्रवाई का दावा
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है. सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा.

गिंडीमुंडी गांव में युवती की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. अब जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !