Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-12

Seraikela News: जनता दरबार में गूंजी आम लोगों की समस्याएं, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Seraikela: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे। जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने सभी फरियादियों से क्रमवार मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कराया गया, जबकि अन्य मामलों को समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

सेविका चयन, अनुकंपा नियुक्ति और मजदूरी भुगतान की शिकायतें पहुंचीं जनता दरबार
जनता दरबार में चांडिल प्रखंड के हमसदा क्षेत्र में सेविका चयन से जुड़े विवाद, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की मांग तथा निर्धारित मजदूरी दर से कम भुगतान किए जाने की शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। फरियादियों ने इन मामलों में प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की।  आदित्यपुर प्रखंड से एक मामला सामने आया, जिसमें पिता द्वारा जमीन विक्रय किए जाने के बाद पुत्र द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा करने और राशि की मांग करने की शिकायत दर्ज कराई गई। इसके अलावा अतिक्रमण हटाओ अभियान को जारी रखने, पेयजल आपूर्ति में सुधार, पीसीसी सड़क निर्माण और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत से जुड़े आवेदन भी उपायुक्त को सौंपे गए।

स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन और राशन कार्ड से जुड़े मामलों पर भी हुई सुनवाई
जनता दरबार में स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं को लेकर भी लोगों ने आवेदन दिए। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को इन मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने कहा कि साप्ताहिक जनता दरबार आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी माध्यम है। जिला प्रशासन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आम लोगों को जल्द राहत मिल सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !