Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-12

Jamshedpur Big News: गंदगी और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, मद्रासी और आशीर्वाद होटल पर लगा जुर्माना

Jamshedpur Big News: जमशेदपुर में खाद्य सुरक्षा मानकों और स्वच्छता व्यवस्था की जांच को लेकर शुक्रवार को जेएनएसी (JNAC) और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बिष्टुपुर स्थित मद्रासी होटल और आशीर्वाद होटल में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया. जांच के दौरान दोनों होटलों में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी गंभीर खामियां सामने आईं.

किचन में मिली गंदगी, हाइजीन मानकों का नहीं हो रहा था पालन
निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि आशीर्वाद होटल के किचन में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं थी. खाद्य पदार्थों के रख-रखाव और भोजन तैयार करने की प्रक्रिया में आवश्यक हाइजीन मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था. किचन और आसपास के क्षेत्रों में गंदगी पाए जाने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई.

कार्रवाई की भनक लगते ही सतर्क हुआ मद्रासी होटल
सूत्रों के अनुसार, आशीर्वाद होटल में चल रही जांच की जानकारी मिलते ही मद्रासी होटल प्रबंधन सतर्क हो गया और तत्काल साफ-सफाई शुरू कर दी गई. इसके बावजूद निरीक्षण के दौरान वहां भी किचन क्षेत्र में गंदगी और स्वच्छता संबंधी कमियां पाई गईं. अधिकारियों ने दोनों होटलों में खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को गंभीर माना.

होटलों के पीछे मिला कचरे का अंबार
जांच के दौरान टीम ने दोनों होटलों के पीछे स्थित खाली स्थान का भी निरीक्षण किया. वहां बड़ी मात्रा में कचरा और गंदगी जमा मिली, जिससे आसपास के क्षेत्र में अस्वच्छ वातावरण बना हुआ था. अधिकारियों ने इसे स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताते हुए होटल संचालकों को तत्काल व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया.

दोनों होटल संचालकों पर लगा 5-5 हजार रुपये का जुर्माना
खाद्य सुरक्षा नियमों और स्वच्छता मानकों के उल्लंघन पर विभाग ने मद्रासी होटल और आशीर्वाद होटल के संचालकों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा नहीं होने की चेतावनी देते हुए आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया गया.

शहरभर में जारी रहेगा विशेष अभियान
जेएनएसी और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर शहर में आगे भी सघन जांच अभियान जारी रहेगा. नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !